हम हरियाणा में पिछले 3 साल से नियमित रूप से कॉलेज युवाओं के साथ ट्रेनिंग और वर्कशॉप के माध्यम से काम करते आ रहे हैं। इसकी वजह से बड़ी संख्या में युवा लड़के और लड़कियाँ ब्रेकथ्रू के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। चाहे कोई ट्रेनिंग हो अथवा वीडियो वैन या फिर कोई कैम्पेन, युवाओं की अच्छी संख्या में सक्रिय साथ भागीदारी दिखाई दे रही है।

वीडियो मेकिंग वर्कशॉप के बाद से मनोज (वॉलेंटिअर) लगातार फेसबुक लाइव के ज़रिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म का ज़बरदस्त इस्तेमाल कर रहा है। 9 फरवरी को पानीपत में संजय की स्टोरी पर डोक्यूमैंट्री बनाने के लिए नीदरलैंड की टीम आई थी। शूट के दौरान नाटक की प्रस्तुति के लिए SD कॉलेज की वॉलेंटिअर टीम ने खुद सिर्फ दो दिनों की रिहर्सल के बाद एक बेहतरीन नाटक प्रस्तुति की। इस नाटक की तैयारी के लिए वोलेंटियर टीम ने अपने आप ही एक दूसरे से बातचीत कर समय निर्धारित किया और काम किया। प्रस्तुति के पहले सबने मिलकर गलियों में जाकर लोगों को इक्कठा किया। इस दौरान वॉलेंटियर्स में बिलकुल भी झिझक नही थी वे खुद ही घरों में भी जाकर महिलाओं व पुरुषों को नाटक के लिए आमन्त्रित कर रहे थे।

नाटक प्रस्तुति के बाद वॉलेंटियर्स ने लोगों से बातचीत की और उनके दृष्टिकोण को जाना की वे इन समस्याओं व महिला अधिकारों के बारे में क्या सोचते हैं। असल में यही हमारी ब्रेकथ्रू जेनरेशन हैं जो ब्रेकथ्रू के संदेश को लेकर लोगों के बीच काम करेंगे। इस कार्यक्रम से लगा कि जिन वोलेंटियर्स को हम ब्रेकथ्रू जेनरेशन के रूप में देखने का प्रयास कर रहे हैं वह कारगर साबित हो रहा हैं।

नाटक के फेसबुक लाइव को लगभग 400 व्यूवर्स ने देखा तथा प्रत्यक्ष रूप से प्रस्तुति को 100 से 150 लोगों ने देखा। सबसे बड़ी बात इस नाटक को तैयार करवाने में हमारी कंसलटेंट भारती का बहुत बड़ा रोल रहा है जिसने लगातार 3 दिन इस टीम को डायरेक्शन दी। भारती की डायरेक्शन गजब की थी जिस कारण आज वालंटियर्स का उत्साह देखते ही बनता था। कालेज में स्टेज शो करना एक अलग बात है लेकिन इन वालंटियर्स ने बिना किसी झिझक और बिना अटके नुक्कड़ परफॉरमेंस दी जो भारती और इन वालंटियर्स की नेशनल वर्कशॉप और थिएटर वर्कशॉप के अनुभवों और सफलता का नतीजा है। इसके बाद वालंटियर्स ने पूरे महीने कई स्कूलों और गाँवों में नाटक करने का प्लान फाइनल किया है जिसमें वे तैयारी से लेकर परमिशन तक का हर काम खुद ही कर रहे हैं।

इसी कड़ी में दिनांक 12.2.2017 को पानीपत ज्योति कॉलोनी में “ब्रेकथ्रू जनरेशन” की दूसरी टीम ने अपने अभियान  का आगाज़ किया। पूरी ट्रेनिंग में बाकायदा जिम्मेवारियों का बंटवारा, अनुशासन आदि का प्लान खुद वालंटियर्स ने बनाया। सभी बच्चों का सिखने के साथ-साथ खूब मनोंरजन हुआ। जिसके कारण बच्चों ने फिर से ट्रेनिंग के लिए टीम को आमन्त्रित किया।

एक वालंटियर मोहन ने अपने प्रिंसिपल को PPT के माध्यम से बस समस्या और उसकी वजह से एक्सीडेंट, सेक्सुअल हरासमेंट का लिंक समझाया और रोडवेज़, प्रशासन के साथ मिलकर एक सेमिनार प्लान किया है।

नेैशनल लीडरशिप ट्रेनिंग के बाद सभी वालंटियर्स में काम करने का जुनून था लेकिन कैसे करें अभी वो ये नहीं समझ पा रहे थे जिसमें लोकल लेवल पर थिएटर वर्कशॉप ने काफी मदद की जिससे उन्हें बोलने में, खुद की हिचक तोड़ने और नाटक तैयार करने में मदद मिली।

वालंटियर्स की पहलकदमी खोलकर उनको स्वतंत्र रूप से प्रोग्राम लेना और ब्रेकथ्रू के प्रोग्राम पर निर्भर हुए बिना ब्रेकथ्रू के संदेश को फैलाना वर्कशॉप्स का मुख्य मकसद रहा है और हम अपने इस मकसद में कामयाब भी होते दिखाई दे रहे हैं।

Meet our other change makers

1

सीखते सिखाते, हम चल पड़े हैं बदलाव के सफर पर।

ब्रेकथ्रू में कंसलटेंट पद पर कार्य करते हुए मुझे पूरे पांच साल हो गये हैं। मेरी ज़िंदगी के ये पांच…

READ MORE
1

Uma Devi And Her Daughters

‘I never regretted having only daughters….’ With tears in her eyes, Uma Devi embraced her daughter Nancy when she gave…

READ MORE
1

‘Koi Kaam Chota Ya Bada Nahi Hota’: Gaurav’s Story

Gaurav's journey with Breakthrough, which started in 2017, was instrumental in building his confidence and negotiation skills. Through his engagement…

READ MORE
1

एक बुलंद आवाज़: विद्यावती, एक महिला प्रधान के जज़्बे की कहानी।

‘अपनी ज़बान संभाल कर बात करें! यदि यहाँ बैठना है तो मर्यादा बना कर रखें। आप यह क्यों कह रहे…

READ MORE
1

The Fight To Go To School: Furkan and Anam’s Story

When we pulled into Furkan’s village Pathargarh (located in Panipat, Haryana), Furkan was waiting for us at the end of…

READ MORE
Adolescents and Youth from areas where breakthrough works

Adolescents and Youth Lead the Way During Covid-19 Pandemic

The COVID-19 pandemic shook the entire world during 2020. When everything had come to a standstill, there was a momentum…

READ MORE
1

How Muskan’s Story Is Inspiring Young Girls In Haryana Learn Martial Arts

Quiet and confident, 12-year-old Muskan loves Taekwondo! Unfortunately, her village Sheikhpur Khalsa has no place for her to learn. Read…

READ MORE
1

When Comics Helped Children Tell Their Stories

‘Mudde ki Baat, Comics ke saath!' (Talking about issues, with the help of comics!)  The participants had different real life…

READ MORE
1

ब्रेकथ्रू जेनरेशन ने किया बेटी उत्सव का आयोजन

ब्रेकथ्रू पिछले 5 साल से हरियाणा के चार ज़िलों - पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में लिंग भेदभाव व लिंग…

READ MORE
1

The Machhrauli Girls: Kicking Out Gender Norms

What would you say if you saw girls playing football in a state which has historically had one of the…

READ MORE
Do girls not have the right to contribute to the finances of a household?

क्या बेटियों को अपने माता-पिता की आर्थिक सहायता करने का हक नहीं ?

‘हम अपनी बेटी की कमाई नहीं खाते।’ ‘वो अपनी बेटी की कमाई खाते हैं।’ समाज की इस तरह के तीक्ष्ण…

READ MORE
1

लिंग भेदभाव के खिलाफ एक शिक्षक की मुहीम

लैंगिक भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिए हुए मास्टर रामबीर अपने पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। लैंगिक भेदभाव की जड़ों…

READ MORE
1

All It Took Was Two Boys Speaking Up: A Story Of Change

“These boys have gone crazy,” remarked the men of the community. They were talking about Amit and his friend Satyam.…

READ MORE
1

‘Girls Are Not Born Weak’

They were of her father’s and grandfather’s age but their comments, leering eyes and unwanted touch filled Vinita with repugnance.…

READ MORE
1

She Oversees Over A Hundred Students Today: Komal’s Story

We’re first introduced to 23-year-old Komal, a Breakthrough Team Change Leader, with her bursting into tears.  We - the Breakthrough…

READ MORE
1

बदलाव की तमन्ना

मीना (हरियाणा) द्वारा लिखित कासनी गांव जिला झज्जर का एक छोटा सा गांव है। झज्जर जिले से इसकी दूरी 21…

READ MORE
1

A Look Into How Our Kishor-Kishori Melas Foster Intergenerational Dialogues

Breakthrough’s Kishor-Kishori melas are an annual community event that attempts to create an enabling environment for the adolescents.

READ MORE
1

From Photographs To Jeans, This Girl Didn’t Let The Patriarchy Beat Her!

Mansi is a resident of Saraiya village in Bakshi Ka Talaab. Her story shows how she gained the courage and…

READ MORE
1

Taaron Ki Toli – The Seed of Change

Working with children is always amazing. Not only because they are impressionable, but because they are so receptive. They welcome…

READ MORE
Group of women standing together

प्रीती के पक्के घर और पक्के आत्मविश्वास की कहानी।

मैं ब्रेकथ्रू में कम्युनिटी डेवलपर के पद पर 12 दिसम्बर 2017 में चयनित हुई थी और जनवरी 2018 को पहली…

READ MORE

Leave A Comment

2 Comments

  • Krishan

    February 18, 2017 Reply

    नाटक के माध्यम से हमने समाज को समझाया कि *जितनी लडकिया बाहर समाज में होगी उतना ही समाज सुरक्षित व बेहतर बनेगा*

    • Breakthrough Team

      June 6, 2017 Reply

      बिलकुल। हमे इस बात को दौहराते रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *